मुंबई (संवाददाता)। क्षेत्र के एक पॉश सोसायटी में चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का पुलिस द्वारा भंडा फो़ड किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस दौरान पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त दो किशोरियों को मुक्त भी कराया है। पुलिस ने गिरफ्तार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि तालुका के विभिन्न पुलिस स्टेशनों क्षेत्रों मे देह व्यापार का धंधा निर्बाध रुप से फल – फूल रहा है।
दो युवतियों को पुलिस ने कराया मुक्त
देह व्यापार या वेश्या व्यवसाय का संचालन करने वाले अन्य व्यवसाय की आ़ड में उक्त धंधे को चला रहे हैं। समय – समय पर पुलिस द्वारा इस तरह के धंधे को चलाने वालों पर कार्रवाई करती रही है और उनके चंगुल से महिलाओं और युवतियों को मुक्त भी कराती रही है। इसके बावजूद देह व्यापार का यह धंधा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. यह धंधा झोप़डपट्टी की बजाए अब पॉश सोसायटियों में भी फैला हुआ नजर आ रहा है। इसी तरह से पालघर पुलि अधीक्षक मजुंनाथ सिंगे, अप्पर पुलिस अधीक्षक राज तिलक रौशन, वसई, उपविभगीय पुलिस अधिकारी के मार्गदर्शन में उक टीम गठित की गयी।
टीम को सूचना मिली कि रिलायबल टॉवर स्थित पॉश सोसायटी में जबरदस्ती बांग्लादेशी नाबालिग ल़डकियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। टीम ने बोगस ग्राहक भेजकर चलाए रैकेट का भंडाफो़ड किया. पुलिस द्वारा किए गए छापेमारी में पुलिस दो किशोर ल़डकियों को वेश्या व्यवसाय से मुक्त कराया गया, जिसमें एक ल़डकी को बाल – महिला सुधार गृह में भेज दिया गया है।


