spot_img
Homeमुंबईहर महीने २१ तारीख को विद्यार्थी करेंगे योग विनोद तावड़े कि...

हर महीने २१ तारीख को विद्यार्थी करेंगे योग विनोद तावड़े कि घोषणा

मुंबई (सं. भा.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्रसंघ ने २१ जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के रुप में मनाने के लिए मंजूरी दी है।

२१ जून को पूरे देश में योग दिवस मनाया जाता है। राज्य में भी स्कूल, महाविद्यालय में यह दिन ‘योग दिवस’ के रुप में मनाया जाता हैं, शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि हर महीने की २१ तारीख को योग के लिए स्वतंत्र समय रखने का विचार किया जा रहा है। गुरुवार को तावड़े ने वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के खेल अधिकारी, शिक्षणाधिकारियों से संवाद साधा, इस दौरान स्कूली शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव वंदना कृष्णा भी उपस्थित थी।

तावड़े ने बताया कि हर साल २१ जून की योग दिन के रुप में मनाने के साथ ही हर महीने की २१ तारिख को स्कूल में योग दिन मनाया जाए। इस दौरान कम से कम आधा घंटे तक छात्रों को योग सिखाया जाए। महीने में अगर २१ तारीख को छुट्टी होगी तब उस तारीख के पहले या बाद में योग दिन मनाने की योजना है।

योग से छात्रों का व्यक्तिमत्व विकास होने के साथ-साथ वर्तमान में आवश्यक कुशलता एवं एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है। शिक्षा मंत्री ने योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के फोटो एक ही वेबसाइट पर उपलब्ध होने चाहिए। जिस तरह राज्य में चलाए गए ‘मिशन वन मिलियन’ अभियान के समय के सभी फोटो एक ही वेबसाइट पर उपलब्ध किए गए थे। इसी तरह योग दिन के उपलक्ष्य में राज्य में होने वाले कार्यक्रम के सभी फोटो एक ही वेबसाइट पर उपलब्ध किए जाए। उन्होंने कहा कि योग दिन सिर्फ २१ जून को ही मनाने से ही उसका उद्देश्य प्राप्त नहीं होगा। इस साल २१ जून को योग दिन स्कूलों में किस तरह मनाया जाएगा। इसकी जानकारी १६ जून तक शिक्षा आयुक्त उपलब्ध करायेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com