spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईमाथेरान की मिनी ट्रेन में 3 लाख पर्यटकों ने की सवारी

माथेरान की मिनी ट्रेन में 3 लाख पर्यटकों ने की सवारी

रेलवे ने कमाए 1 करोड़ 78 लाख

मुंबई (सं. भा.) : मुंबई के पास माथेरान हिल स्टेशन के तौर पर प्रसिद्ध है। यहां चलने वाली मिनी ट्रेन पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है।

गौरतलब है कि हमेशा से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही माथेरान की मिनी ट्रेन को इस साल अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कोरोना काल से उबरने के बाद पर्यटन क्षेत्र में सैलानियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। इससे उद्योग के साथ स्थानीय रोजगार को भी गति मिली है। मध्य रेलवे के अनुसार फिलहाल वर्तमान में अमन लॉज से माथेरान मिनी ट्रेन की शटल सेवा चल रही है। 2021 से 2022 के बीच अब तक 3 लाख 6 हजार यात्रियों ने इससे यात्रा की। इसके चलते रेलवे की तिजोरी में 1 करोड़ 78 लाख का राजस्व जमा हुआ है ।

उल्लेखनीय है कि माथेरान आने वाले पर्यटकों के लिए पहाड़ी और झरनों के अलावा मिनी ट्रेन भी आकर्षण का केंद्र है। यहां पर्यटक देश के साथ-साथ विदेशों से भी आते हैं।

यात्रियों को आकर्षित करने के लिए विस्टाडॉम बॉक्स (ग्लास ट्रांसपेरेंट बॉक्स) लगाया गया था। इससे स्थानीय लोगों को भी काफी मदद मिलती है।

लॉकडाउन के दौरान माथेरान मिनी ट्रेन सेवा बंद रही, ढील मिलते ही नवंबर 2020 से माथेरान से अमन लॉज तक शटल सेवा शुरू कर दी गई।

वर्तमान में मिनी ट्रेन सप्ताह के दिन में कुल 16 फेरे और सप्ताहांत में 20 सेवाएं चलती हैं। मिनी ट्रेन से 3 लाख 6 हजार 763 पर्यटकों के साथ 42 हजार से अधिक के माल का परिवहन भी किया गया है। इसमें से 1 करोड़ 78 लाख यात्री और 3 लाख 29 हजार माल ढुलाई से प्राप्त हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com