मुंबई (सं. भा.)। मुंबई में बढ़ती झोपड़पट्टियों की संख्या और जनसंख्या को देखते हुए मनपा प्रशासन ने मुंबई मे मनपा के ३ नए वार्ड बनाने का फैसला किया है। इसी कड़ी में मालाड पश्चिम स्थित पी-नार्थ वार्ड को २ भागों मे बाटें जाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत रेलवे लाइन के पूर्व की तरफ के भाग को पी-नार्थ पूर्व के रुप मे जाना जाएगा तथा रेलवे ट्रेक के पश्चिम के भाग को पी-नार्थ पश्चिम के रुप मे जाना जाएगा। दरअसल मालाड मे पूर्व और पश्चिम मे बढ़ती झोपड़पट्टियों कि संख्या और जनसंख्या को देखते हुए प्रशासन ने इस आशय का निर्णय लिया है। लोगों को अपने काम के लिए प्रतिदिन वार्ड आफिस जाना पड़ता है। जिसमे इस पास से उस पास आना जाना दिक्कत भरा होता है। बीएमसी के वर्तमान वार्डो पर रोजमर्रा के कार्यो को करने का दबाव बढ़ गया है। इसके लिए मुंबई में तीन नए वार्ड बनाने का निर्णय बीएमसी प्रशासन ने लिया है। बीएमसी प्रशासन ने मालाड स्थित पी नार्थ वार्ड को दो भागों में बांटकर, पी पूर्व और पी पश्चिम वार्ड करने का निर्णय पहले ही लिया है। अब के पूर्व वार्ड और एल वार्ड को भी दो भागों में विभाजित कर दो नया वार्ड बनाने की तैयारी है। मुंबई में अभी २४ वार्ड हैं। तीन नए वार्डो के बनने से वार्डो की संख्या २७ हो जाएगी। बढ़ाए गए सभी वार्ड उपनगर में होंगे।
सुविधा के लिए उठाया गया कदम
बीएमसी प्रशासन का कहना है कि इस परिसर में लोगों को अपने रोजमर्रा के कामों के लिए पी नार्थ वार्ड में जाना पड़ता था। लोगों के रोजमर्रा के कामों को पूरा करने और उनकी परेशानियां दूर करने के लिए पी नार्थ वार्ड को दो भाग में बांट दिया है अब पी पूर्व और पी पश्चिम ऐसे दो वार्ड बनाए गए हैं। जिससे रेलवे पटरी के इस ओर के लोगों को दूसरी तरफ नहीं जाना पड़ेगा। आने वाले दिनों में अंधेरी पूर्व स्थित के पूर्व वार्ड को दो वार्डो में बाटा जाएगा। इसी तरह कुर्ला एल वार्ड को भी दो भाग में बांट कर नया वार्ड बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है।


