spot_img
Homeमहाराष्ट्रबविआ के आधार कार्ड शिविर में 400 लोगों ने कराया पंजीकरण

बविआ के आधार कार्ड शिविर में 400 लोगों ने कराया पंजीकरण

नालासोपरा(सं. भा.):बहुजन विकास अघाड़ी (बविआ) द्वारा लगाए गए आधार कार्ड शिविर में पहले ही दिन 400 लोगों ने पंजीकरण करवाया। बविआ की ओर से दो दिवसीय आधार कार्ड शिविर नालासोपारा (पूर्व) के सेंट्रल पार्क स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया। यह शिविर बविआ अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर के निर्देश पर पूर्व उपमाहपौर उमेश नाईक के मार्गदर्शन में विभाग प्रमुख बाबू गावड़े व क्षेत्रीय समाजसेविका अनिता गुप्ता द्वारा आयोजित किया गया। अनिता गुप्ता ने बताया कि पहले दिन ही 400 से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण करा लिया है, शेष बचे लोगों को अगले रविवार का समय देकर बुलाया जाएगा. शिविर को सफल बनाने में समाजसेवक नीलेश चौधरी, अजीत निपाने, ठाकुर अजीत सिंह, राजू शुक्ला, जुल्फिकार मेमन, बबलू कुरैशी, रियाज भाई, आरती पांडेय, मीरा दुबे, मुकेश गुप्ता आदि ने योगदान दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com