मुंबई (सं. भा.) । राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पुलिस बल में 12000 जवानो को भर्ती करने का फैसला किया है इसकी पहली कड़ी में जल्द ही 5295 जवानो की भर्ती की जाएगी। इससे युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य में 12000 पुलिस जवानों की भर्ती करने का निर्णय सरकार ने लिया है. इसके प्रथम चरण ही 5295 कांस्टेबलों भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस कांस्टेबल के 12,000 पदों के लिए भर्ती करेगी, जिनमें से 5,295 पदों पर नियुक्ति के लिए जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि नागपुर शहर में अपराध का ग्राफ वर्ष 2019 की तुलना में इस वर्ष काफी नीचे आया है जो हमारे लिए संतोष की बात है.
नागपुर जिले की कतोल सीट से विधायक देशमुख ने बताया कि राज्य में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने तथा विभाग पर पड़ते अतिरिक्त काम के बोझ को कम करने के लिए राज्य पुलिस बल में कुल 12,000 कांस्टेबल की भर्ती करने का निर्णय लिया गया है, जिनमें पहले चरण में 5,295 पदों पर जल्द ही नियुक्ति की जाएगी. इस बारे में यूनिट कमांडरों को आवश्यक आदेश जारी किए जाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि मुंबई पुलिस की तर्ज पर नागपुर में भी घुड़सवार पुलिस इकाई स्थापित की जाएगी. विभिन्न जेलों से पैरोल पर रिहा किए गए 11,000 से अधिक बंदियों को वापस जेल कब भेजा जाएगा के सवाल पर देशमुख ने कहा कि कोरोना वायरस का खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है. इसके मद्देनजर चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा।


