spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईगरीबों को घर घर मुफ्त राशन किट, उत्तर प्रभा संस्था का आयोजन

गरीबों को घर घर मुफ्त राशन किट, उत्तर प्रभा संस्था का आयोजन

मुंबई (सं. भा.)   सामाजिक तथा साहित्यिक संस्था उत्तर प्रभा के तत्वावधान में  जरूरतमंदों को घर घर मुफ्त राशन किट वितरित किया गया। पश्चिमी उपनगर के गोरेगांव पश्चिम के लिंक रोड स्थित लक्ष्मी नगर और उसके आसपास के परिसर की झोपड़पट्टियों के सौ से अधिक गरीबों के घरों में मदद पहुचाई गयी। कोरोना वायरस से बचने के लिए लगाए गए सम्पूर्ण लॉकडाउन के चलते मध्यम और निम्न वर्ग के सामने समस्या उत्पन्न हो गयी है।


संस्था अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ. अमर मिश्र ने बताया कि लोगो के सामने नौकरी धंधे के साथ भोजन का संकट खड़ा हो गया है। इसको ध्यान में रखते हुए हमने एक राशन किट तैयार किया है जिसमें चावल 5 किलो, आटा 5 किलो, तुअर दाल 1 किलो, खाद्य तेल 1 लिटर, शक्कर 1 किलो तथा हलदी, गर्म मसाला, साबुन आदि का समावेश है। स्व. डी. के. मिश्र चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित इस अन्नदान कार्यक्रम को संस्था से जुड़े रवींद्र तिवारी आदि ने लोगों के घर घर जाकर जरूरतमंदों की सेवा की। परिसर के लोग आपातकाल में मोबाइल नंबर 09702111000 पर संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com