मुंबई (सं. भा.) कोरोना के कहर से लोगों को बचाने के लिए दिनरात काम कर रहे डॉक्टरों के लिए मुफ्त बिस्किट और मिनरल वाटर (बोतल बंद पानी) का वितरण किया जा रहा है। नाना पालकर स्मृति समिति के प्रबंधक कृष्णा पाटिल ने दानदाताओं के सहयोग से डॉक्टरों के लिए विशेष अभियान चलाया है।
महाडिक ने बताया कि आनंद खटाव आदि सहयोग से नायर हॉस्पिटल में रहने वाले 570 निवासी डॉक्टरों को 2000 पानी की बोतल एवं 2000 बिस्कीट के पैकेट तथा फल वितरित किया।इस अवसर पर किरन करलकर, नारायण परमार, श्रीपाल जैन तथा नायर हॉस्पिटल की डॉ.सुषमा मलिक, सोशल वर्कर सोनार आदि उपस्थित थे।
डॉक्टरों के लिए मुफ्त बिस्किट पानी, नायर के रेजिडेंट डॉक्टरों को लाभ
RELATED ARTICLES


