नालासोपारा (सं. भा.)। कोरोना काल की आर्थिक मंदी ने हर किसी को बैकफूट पर ला दिया है। लॉकडाउन के दौरान बंद रहने वाली चोरी की घटनाएं अनलॉक के बाद वापस तेजी से बढ़ने लगी है। पुरुषों के साथ महिला गैंगो ने भी अपने हाथ खोलने शुरु कर दिए है। पूर्व क्षेत्र स्थित एक दुकान से अज्ञात महिलाओं द्वारा प्लास्टिक बैग में भरे लाखों रुपये चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। दुकानदार की शिकायत पर तुलिंज पुलिस ने ८ अज्ञात महिलाओं के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। नालासोपारा पूर्व के एवरसाइन सिटी निवासी अमित कुमार कपिलदेव मिश्रा की श्रीरामनगर हंसा कम्पाउंड चाल की दुकान नंबर १ और २ में साई सुपर एग सेंटर नामक दुकान है। अमित कुमार ने तुलिंज पुलिस को बताया कि ४ दिसंबर को दोपहर लगभग १२:३० बजे दुकान में महिलाएं घुसी और दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों से बातचीत करने लगीं। इसी बीच महिलाएं ने कैश काउंटर में प्लास्टिक बैग में रखे नगदी व चेकबुक आदि चोरी कर फरार हो गई। बैग में दो लाख रुपए का टीजेएसबी बैंक साई सुपर एग सेंटर खाते का चेकबुक सहित कुल ५ लाख ९८ हजार ७०० रुपए था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ८ महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
महिला गैंग ने बैग से उड़ाए लाखों रुपए, ८ अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज
RELATED ARTICLES


