spot_img
Homeमुंबईडीसीपी सक्वाड के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, कई मामलों मे थी पुलिस...

डीसीपी सक्वाड के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, कई मामलों मे थी पुलिस को तलाश

मुंबई (सं. भा.)। कहते है कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते है। यह कहावत उस समय सही साबित हो गई जब गस्त के दौरान डीसीडी सक्वाड के हत्थे एक पेसेवर अपराधी चढ़ गया। पुलिस उपायुक्त विशाल ठाकूर के विशेष दस्ते ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ १७ मामले दर्ज है। पुलिस को सीसीटीवी से आरोपी राजेंद्र रमेश पटेल (३८) को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। उसने कांदिवली, चारकोप, एमएचबी, बांगुर नगर और गोरेगांव पुलिस स्टेशन के अंतर्गत घरों में चोरी की है। पुलिस उपायुक्त विशाल ठाकूर ने बताया कि विभिन्न पुलिस स्टेशनों में चोरी की लगातार शिकायत मिल रही थी। उन्होंने घरों में चोरी की वारदात को सुलझाने के लिए विशेष दस्ते का गठन किया। पुलिस उप निरीक्षक दीपक हांडे की टीम ने चोरी की अधिक वारदात होने वाले इलाके के सीसीटीवी को खंगाला, तो सीसीटीवी में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखायी दिया। पुलिस टीम ने गहन छानबीन कर आरोपी राजेंद्र रमेश पटेल को अंधेरी (पूर्व) चकाला इलाके से पकड़ा। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की, तो खुलासा हुआ कि उसने पिछले कुछ महीने में कांदिवली, चारकोप, एमएचबी, बांगुरनगर और गोरेगांव पुलिस स्टेशन के अंतर्गत घरों में चोरी की १७ वारदात को अंजाम दिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com