अक्सर मैं कोई भारतीय फिल्म देखती हूं। उस में महिलाओं का ज्यादातर या फिर कहूं हमेशा एक तस्वीर देखने को मिलती हैं। महिला की चार दिवारी से संबंधित तस्वीर। भारत में महिलाएं पढ़ रहीं हैं बड़े-बडे़ पदों पर नियुक्ति पातीं है। अपनी मेहनत से। अंतरराष्ट्रीय स्तर हो या अंतरिक्ष सभी जगह हमारे देश की महिलाएं अपना नाम लिख रहीं हैं। भारतीय मनोरंजन के स्तर पर भी महिलाओं का दबदबा बना हुआ है। हमारे यहां नायिकाओं को अलग-अलग स्वरूपों में प्रकट किया जाता है।
छोटा हो या बड़ा पर्दा हर स्थान पर महिलाओं की कामयाबी हासिल कर रही है। किन्तु जिस धारावाहिक और फिल्मों में काम करके महिला कामयाबी का मुकाम हासिल करतीं हैं। उस फिल्म में दिखाई जाने महिलाओं की छवि पर नज़र डालें, तो अक्सर हमें देखने को मिलता है कि हम ऐसी महिलाओं को दिखाते हैं जो अपना सम्पूर्ण जीवन अपने घर परिवार के नाम करती है। छोटे पर्दे पर अक्सर ऐसी महिला आप के घरों में मनोरंजन के नाम पर दिखाई जाती है, जिसकी शुरुआत परिवार से होती है और जिसका जीवन परिवार पर खत्म। एक ऐसी महिला जिसका पति नशा करता हो, मारता हो, प्रेम और विश्वास की जगह दूसरे के साथ उसे देख उस पर शक करता हो, आदि गिनती बहुत लम्बी है धारावाहिक के पतियों के चरित्र के, तो आप सुक्ष्म में समझ लीजिए पति कैसा भी हो पत्नी उसको प्रेम करेंगी उसका हर स्थान पर साथ देगी चाहें उसके पास इस रिश्ते से निकलने के रास्ते हजार हो।
अनुपमा नामक आने वाला धारावाहिक जिसमें केन्द्र एक महिला की कहानी पर है जिसमें उसके साथ कितना भी गलत होता है फिर भी वह अपने परिवार का साथ नहीं छोड़ती है। यह तो कहानी एक अनपढ़ महिला की है। पढ़ी लिखी दिखाई जाने वाली महिलाओं को भी अंत में हमारे यहां के धारावाहिक में प्रेम, शादी और परिवार के धागों में उलझाकर ही प्रकाशित किया जाता है। जैसे महिला का जीवन अंत में बस यही रह जाता है। हमारे यहां धारावाहिक आईएएस बनने का सपना दिखा कर नायिका को, कहानी की शुरुआत तो कर देते हैं। किन्तु जब वह कहानी आगे बढ़ती है तो वह सब भूलकर बस अपना परिवार और पति के आसपास घूमती नजर आती है। धारावाहिकों की हालत खराब है हम सभी जानते हैं।
जब हम छोटे पर्दे को छोड़कर बड़े पर्दे की बात करते हैं। तब आप कहेंगे वहां ऐसा नहीं है वह महिलाओं के जीवन में पति और परिवार के अलावा भी अन्य बहुत कुछ दिखाया जाता है। किन्तु जब भी एक महिला जो नायिका का रूप में हमारे सामने होती है, वह पढ़ाई-लिखाई के बाद भी घरों के कार्यों को करती दिखाई जाती है। सुशांत राजपूत जो आज हमारे बीच नहीं रहे, उनकी एक फिल्म हैं छिछोरे जिसमें अधिकतर लड़के होते हैं और महिला एक। जिसके पीछे भागते सभी लड़के दिखाएं गए हैं, बाद में जब सभी लड़के दोस्त आपस में बैठकर अपनी पुरानी यादों को याद कर रहें होते हैं और बातें कर रहे होते हैं। वह लड़की रसोई में खड़े हो कर सभी के लिए खाना बना रही होती है।
एक महिला जो पढ़ने के लिए इंजीनियरिंग में दाखिला लेती है उसकी पढ़ाई की जगह हम यह दिखाते हैं कि वह अपने से विपरीत लिंग को आकर्षित करने वाली वस्तु है। जब इतने साल बाद सब मिलें हैं। तब लड़के अपने पूराने दिनों की बातें कर अपने पूराने समय को याद कर रहे होते हैं और महिला रसोई में सबके लिए खाना बना रही होती हैं। जैसे महिला होने का अर्थ है बस सबके लिए खाना बनाना और खाना खिलाना। इसी प्रकार से एक ओर फिल्म की बात करें स्टूडेंट्स ऑफ द इयर इस फिल्म में दो लड़के एक लड़की के पीछे पागल होते हैं। जो उनके साथ पढ़ती है, बाद में सभी अपने जीवन में एक मौकाम पाते हैं। किन्तु वह लड़की जो अपने कॉलेज समय में प्रसिद्धि का प्रतीक थीं अब एक पुरुष की पत्नी बनकर रह गई है।
जब भी ऐसी फिल्में हो या धारावाहिक इनसे हमारा मनोरंजन जगत भरा हुआ है। जिन्हें देखकर महिला को आप और हम सभी जितना भी पढ़ लें कामयाबी का मेडल तभी देते हैं जब वह अपनी चार दिवारी में दिखाई देती है। महिला आईएएस, आईपीएस जैसे कितने भी बड़े पद पर पहुंच जाएं उससे गोल रोटी बनाकर खिलाने की उम्मीद रखीं जाती है। आज हम 21वी सदी में जी रहे हैं किन्तु महिलाओं को अभी भी मानसिक सोच रूप से सेंकड़ों सालों पूरानी सोच के गुलाम बना कर जीने के लिए मजबूर कर रहें हैं। कंधे से कंधा मिलाकर चलती है महिला आज पुरूष से फिर भी हाथों में बेलन और कलछुल थामें कंधों पर बच्चे उठाएं चलतीं है। इस देश की महिलाओं की कामयाबी बस एक नक़ली हीरे सी लगती है। जब भी यह दशा महिलाओं की अपने देश में देखती हूं, तब डॉ भीमराव अम्बेडकर कि कहीं बात याद आती है कि किसी देश, समाज, राज्य का कितना विकास हुआ है यह जानने के लिए वहां की महिलाओं का विकास देख लेना चाहिए। हम अपनी ही महिलाओं को मानसिक रूप से गुलाम बना कर विकास की सीढ़ी नहीं चढ़ सकते हैं।
…राखी सरोज


