बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
पालघर (सं. भा.) बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले दो दरिंदो को पालघर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना पालघर जिले के जव्हार की है। पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता ने जव्हार पुलिस स्टेशन में अपने लड़की की हत्या की शिकायत दर्ज करवाई थी। लड़की के पिता का कहना था कि अज्ञात लोगों ने उसके लड़की के सिर को पत्थर से कुचल कर उसकी हत्या कर उसके शव को जामसर गांव के पास नाले में फेंककर फरार हो गए थे। शिकायत के बाद पुलिस टीम घटना की जांच में जुट गई। शक के आधार पर 2 युवकों को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ किया तो इस घटना से पर्दा उठ गया। युवकों ने बताया कि जब यह लड़की अकेले अपनी खेती में आम के बाग की रखवाली के लिए गई थी, उस दौरान उन्होंने उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बात न फैले इसलिए उसे मार दिया।


