फतेहपुर (सं. भा.) फ़तेहपुर में हुसैनगंज पुलिस को अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। इनके कब्जे से चोरी की चार बाइकें भी पुलिस ने बरामद किया है। दोनों बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
हुसैनगंज थाने की पुलिस ने शुक्रवार को अपराध की रोकथाम के लिए क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रात करीब सवा 12 बजे एक बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रोक तो बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। लेकिन पहले से मुश्तैद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मथैयापुर चौराहा के पास से बाइक समेत दोनों को धर दबोचा। पकड़े गए युवकों ने
मनोज कुमार मौर्य निवासी छेउका व राजेश सिंह उर्फ काका निवासी मथैयापुर थाना हुसैनगंज अपनी पहचान बताई है। पुलिस की सख्ती से पूंछतांछ में चोरी की मोटरसाइकिलों के बारे में भी जानकारी दी। निशानदेही पर चोरी की चार बाइकें पुलिस को मिली है। बदमाशों ने जिले के साथ पड़ोसी जनपद रायबरेली से बाइकों को चोरी करना कबूल किया है। जिसे वह अपने जान-पहचान और करीबियों से अपनी पारिवारिक समस्या बताकर कम कीमत में गिरवी रख आर्थिक लाभ उठाते थे।


