उन्नाव (सं. भा.) पूर्व सांसद, मंत्री, व पूर्व जिलाध्यक्ष अनवार अहमद ‘बाबूजी’ की 103वीं जयंती उनके आवास पर मनाई गई। भारी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अनवर अहमद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर भोज का भी आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के लंबे समय तक जिले के मुखिया रहे स्व. अनवार अहमद की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके दिखाए रास्ते पर चलकर पार्टी और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया। स्वर्गीय अनवर अहमद पार्टी के प्रति निष्ठावान और अपने विचारों के वह पक्के थे। वह सभी से जुड़ाव रखते थे। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव उजैर अहमद, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष रियाज खान व भारी संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर सपा के जिला महासचिव उजैर अहमद ने कहा स्वर्गीय अनवार अहमद बाबू जी ने अपनी लंबी राजनीति में कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया उन्होंने हमेशा हर वर्ग के लोगों का काम किया खासकर गरीब और बेसहारा लोगों का। एक साफ-सुथरी छवि के नेता रहे हैं इतने लंबे राजनीतिक जीवन में कोई भी आरोप नहीं लगा। उजैर अहमद ने कहा बाबूजी हमेशा कहा करते थे कि मुझे गरीब किसान मजदूरों का सहारा और लोगों का काम करने में सुकून मिलता है। उनके बताए हुए रास्तों पर चलने का कार्य करेंगे यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


