spot_img
Homeमुंबईसेल्समैन बना चोर, उड़ा ले भागा 26 लाख की घड़ी

सेल्समैन बना चोर, उड़ा ले भागा 26 लाख की घड़ी

मुंबई (सं. भा.) जिस पर विश्वास करो वही अगर धोकेबाज निकल जाए तो बहुत दुख होता है। बोरीवली पश्चिम स्विस पैराडाइस शोरूम के मालिक भी इसी स्थिति से गुजरे हैं। उनके स्विस पैराडाइस नामक घड़ी के शोरूम में काम करने वाला एक सेल्स मैन विदेशी ब्रांड की ओमेगा की 4 घड़ी लेकर फरार हो गया जिसकी कीमत 26 लाख 81 हजार रुपये है।शोरूम मालिक की शिकायत पर बोरीवली पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए 47 वर्षीय आरोपी सुरेश भाई राठौड़ को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की घड़ियां बरामद कर ली है।


बोरीवली पुलिस के अनुसार आरोपी सुरेश भाई राठौड़ 47 वर्ष बोरीवली पश्चिम स्विस पैराडाइज शो रूम में सेल्समैन के पद पर काम करता है।18 अगस्त को उसे डिलीवरी के लिए 4 ओमेगा कंपनी की विदेशी घड़ी डिलीवरी के लिए दी गयी थी जिसे वह डिलीवरी न देकर लेकर फरार हो गया था।इसकी शिकायत शोरूम मालिक ने बोरीबली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई।पुलिस ने आरोपी को बोरीबली पश्चिम गोराई के होटल ग्रीन से गिरफ्तार करके उसके पास से चोरी की चारों विदेशी घड़ियां बरामद की है जिसकी कीमत 26 लाख के ऊपर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com