spot_img
Homeमुंबईमेधावी छात्रा महिमा

मेधावी छात्रा महिमा

मुंबई (सं. भा.)। कांदिवली पूर्व के झोपड़पट्टी परिसर क्रांति नगर में रहने वाली महिमा चौधरी ने बारहवी की परीक्षा में उच्चांक प्राप्त कर परिसर और स्कूल का नाम रोशन किया है। कांदिवली एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित केइएस कॉलेज में पढ़ने वाली महिमा को ८८ प्रतिशत अंक मिले हैं। उसकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों के साथ परिवार वालों ने खुशी व्यक्त की है।

महिमा ने बताया कि समय सारिणी के साथ मैंने पढ़ाई करते हुए टारगेट प्लस ट्यूटोरियल्स में अतिरिक्त तैयारी की थी, यहां के शिक्षक सुधीर धुरिया के मार्गदर्शन में सभी विषयों की योजना के तहत पढ़ाई करते हुए तैयारी की थी। भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज के जरुरतमंदों की सेवा करनी चाहती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com