spot_img
Homeमहाराष्ट्रसरकारी दफ्तरों में तंबाकू सेवन पर लगाम

सरकारी दफ्तरों में तंबाकू सेवन पर लगाम

₹3.72 लाख का जुर्माना, 2 हजार पर कार्रवाई

ठाणे (स भा): सरकारी कार्यालयों में तंबाकू खाने और धूम्रपान करने वालों पर ठाणे जिले के स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रवैया अपनाया है। वर्ष भर चले अभियान में विभाग ने 2,223 लोगों पर जुर्माना लगाया और उनसे कुल 3 लाख 72 हजार 220 रुपए वसूल किए। यह कार्रवाई सरकारी दफ्तरों को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।
तंबाकू मुक्त कार्यालयों की पहल
जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी कार्यालयों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। इन नियमों का उल्लंघन करने पर 200 रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। इन नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए हर कार्यालय में एक जिम्मेदार अधिकारी नियुक्त किया गया है।
निगरानी और संयुक्त कार्रवाई
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंगाधर परगे ने बताया कि हर सरकारी कार्यालय में तंबाकू सेवन करने वालों पर कार्रवाई के लिए एक अधिकारी को निगरानी की जिम्मेदारी दी जाती है। इसी अधिकारी के माध्यम से जिला स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की जाती है। इसके अलावा, तंबाकू उत्पादों को जमा करने के लिए विशेष पेटी रखने के भी आदेश दिए गए हैं, ताकि कार्यालय परिसर को स्वच्छ और तंबाकू मुक्त रखा जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com