spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईम्हाडा के घर: मुंबईकरों का सपना पूरा होने में देरी दिवाली पर...

म्हाडा के घर: मुंबईकरों का सपना पूरा होने में देरी दिवाली पर नहीं, मार्च में निकलेगी अब लॉटरी

मुंबई (स.भा): महानगर में सस्ते और किफायती घर पाने का सपना देख रहे मुंबईकरों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। दिवाली पर निकलने वाली म्हाडा की आवासीय लॉटरी अब अगले साल मार्च में आयोजित की जाएगी।

म्हाडा के उपाध्यक्ष संजीव जायसवाल ने ‘म्हाडा साथी’ नामक एआई चैटबॉट के लोकार्पण समारोह में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोकण मंडल की हालिया लॉटरी को अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला था। इस योजना के लिए करीब 1 लाख 80 हजार आवेदन प्राप्त हुए और डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने डिपॉज़िट मनी जमा की।

जायसवाल ने कहा कि इसी वित्तीय वर्ष में मुंबई आवास लॉटरी निकालने की तैयारी है। हालांकि, बीच में पर्यावरण विभाग से मंजूरी न मिलने के कारण कई परियोजनाओं की गति धीमी रही, जिससे प्रक्रिया आगे खिसक गई। अब मंजूरी मिलने के बाद मार्च में लॉटरी निकालने की योजना पर काम किया जा रहा है।

म्हाडा की इस घोषणा से लाखों घर खरीदारों को निराशा तो हाथ लगी है, लेकिन मार्च तक लॉटरी निकलने की उम्मीद ने उनके सपनों को जिंदा रखा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com