पालघर (स.भा.): तारापुर में हुई सनसनीखेज हत्या ने पालघर जिले में हड़कंप मचा दिया था। तीन सितंबर को परनाली स्थित बालाजी कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट में हरीश सुखाडिया (30) का शव मिलने के बाद इलाके में डर और सवाल पैदा हो गए थे।
तारापुर पुलिस ने अब इस हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या प्रेम संबंधों के विवाद में हुई थी। दो आरोपियों को वापी (गुजरात) से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने घटना को और स्पष्ट करते हुए हत्या की बात स्वीकार की है।
हरीश की लाश पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के निर्देशन में अपराध शाखा और तारापुर पुलिस की विशेष टीम गठित की गई थी।
पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और हत्या के पीछे सभी पहलुओं की पड़ताल जारी है।


