वर्सेटाइल एक्टर विवेक ओबेरॉय जल्द ही मस्ती फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त मस्ती 4 में नजर आएंगे। रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी के साथ उनकी तिकड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करेगी। विवेक ने खुलासा किया कि उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें और उनके को-स्टार्स को कभी इस फिल्म के सीक्वल्स को लेकर शर्म महसूस होती थी। उन्होंने मजाक में कहा, “पहली मस्ती 21 साल पहले आई थी। तब मस्ती 4 की हमारी हीरोइनों की उम्र शायद डायपर पहनने की रही होगी।” गौरतलब है कि मस्ती (2004) के बाद, ग्रैंड मस्ती (2013) और ग्रेट ग्रैंड मस्ती (2016) आ चुकी हैं। अब नौ साल बाद मस्ती 4 का टीज़र रिलीज किया गया है और फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म का निर्देशन इस बार मिलाप जावेरी कर रहे हैं और यह 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मस्ती 4 पर विवेक ओबेरॉय का शॉकिंग खुलासा: “हमारी ये उम्र है ये सब करने की?”
RELATED ARTICLES


