मुंबई (सं.भा.): अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के इंडिया टूर के दौरान एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें करीना कपूर अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ मेस्सी से मिलती नजर आ रही हैं, और छोटे जेह की मासूम शरारत सभी का ध्यान खींच रही है।
वीडियो में करीना अपने बच्चों के साथ मेस्सी के पास खड़ी होकर फोटो खिंचवा रही हैं। बड़े बेटे तैमूर शांति से खड़े हैं, जबकि जेह बार-बार मेस्सी के पास जाकर खड़ा हो जाते हैं। फोटो सेशन के बाद जब करीना अपने बेटों का हाथ पकड़कर आगे बढ़ती हैं, तब जेह अचानक उनका हाथ छोड़ कर मेस्सी के पास लौट आते हैं। करीना को उन्हें हल्के अंदाज में खींचकर साथ ले जाना पड़ता है और इस दौरान उनकी हंसी रुकती नहीं दिखती।
फैंस इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने जेह को बेहद फनी बताया तो किसी ने करीना के प्यारे रिएक्शन को सराहा। एक यूजर ने कमेंट किया कि जेह कभी भी कुछ भी कर सकता है, जबकि एक अन्य ने लिखा कि जेह मेस्सी का हाथ थामे रहा और मम्मी को छोड़ दिया। कुल मिलाकर, यह वीडियो फैंस के लिए एक मासूम और यादगार पल बन गया है।


