spot_img
Homeमुंबईघर जैसा स्वाद और सेवा का जज्बा, “संग-संग फूड्स” ने रचा नया...

घर जैसा स्वाद और सेवा का जज्बा, “संग-संग फूड्स” ने रचा नया कीर्तिमान

मुम्बई सं.भा.): सेवा, समर्पण, शुद्धता और उत्तम स्वाद के लिए पहचान बना चुका “संग-संग फूड्स” अब एक लाख से अधिक लोगों तक अपनी सेवाएं पहुंचाकर एक नई उपलब्धि का जश्न मना रहा है।

संस्था लगातार जरूरतमंदों, विद्यार्थियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों तक फूड पैकेट्स, मिठाइयां और लंच-डिनर बॉक्स उपलब्ध कराते हुए समाजसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
रोटरी क्लब, इनर व्हील क्लब, अग्रोहा समाज और राजस्थानी मंडल सहित कई समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर “संग-संग फूड्स” ने जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के प्रयासों को मजबूती दी है।

संस्था की खासियत घर जैसा स्वाद, स्वच्छता, समय पर डिलीवरी और हाइड्रेशन के प्रति जागरूकता है, जो इसे अन्य सेवाओं से अलग बनाती है।
“संग-संग फूड्स” की संचालिका और समाजसेविका संगीता अरुण खेतान अपनी समर्पित टीम के साथ इस मिशन को आगे बढ़ा रही हैं।

आज यह संस्था मुम्बई की कई सामाजिक संस्थाओं और कॉरपोरेट सेक्टर के लिए भरोसेमंद नाम बन चुकी है। एक लाख लोगों तक सेवा पहुंचने की इस उपलब्धि पर सैकड़ों शुभचिंतकों, स्कूल प्रबंधन, वृद्धाश्रम और अनाथाश्रम से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com