spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईपश्चिम रेलवे पर दौड़ेगी जनवरी तक दूसरी एसी लोकल

पश्चिम रेलवे पर दौड़ेगी जनवरी तक दूसरी एसी लोकल

मुंबई (सं. भा.) आने वाले साल में एक और वातानुकूलित लोकल ट्रेन यात्रियों की सेवा में शामिल की जाएगी.

यह ट्रेन जनवरी 2019 में पश्चिम रेलवे के कारशेड में पहुंच जाएगी. पश्चिम रेलवे के महालक्ष्मी ग्राउंड में शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल का 34वां रैजिंग डे मनाया गया. इस मौके पर महाप्रबंधक ए.के.गुप्ता ने बताया कि यह ट्रेन भी इंटिग्रेल कोच फैक्ट्री में तैयार की जा रही है, जो 12 कोच का भेल रेक होगा. इस एसी रेक के आने के बाद एसी सेवा के परिचालन में सुविधा होगी. एक रेक होने के कारण तकनीकी खराबी होने पर रेक को सेवा से निकालना पड़ता है. हालांकि इस रेक के बाद मुंबई में आने वाली एसी लोकल सामान्य लोकल से साथ जोड़कर चलाई जाएंगी. रेलवे बोर्ड ने चेन्नई के इंटिग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) से 39 वातानुकूलित ट्रेनें तैयार करने का निर्देश दिया है. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक 12 डिब्बों की मौजूदा ट्रेनों में 6 सामान्य डिब्बे हटाकर उनके स्थान पर 6 एसी कोच लगाए जाएंगे. इस तरह कुल 78 सर्विस में एसी कोच की सुविधा होंगी.

 11 करोड़ की कमाई

मुंबई की पहली एसी लोकल पिछले साल 25 दिसंबर को चलाई जा रही है. तब से लेकर 31 अगस्त तक कुल 10.95 करोड़ की कमाई हुई है. इस ट्रेन की रोजाना 12 सेवाएं चलाई जा रही हैं जिनमें प्रति सर्विस औसतन 1331 यात्री सफर करते हैं. इससे प्रतिदिन रेलवे को औसतन 5,62,377 रुपए की कमाई होती है.

दूसरी एसी लोकल मिलने के बाद और इसे अगले टाइमटेबल में मुंबई सेंट्रल से चर्चगेट के बीच पड़ाव देने के बाद इस लोकप्रियता और बढ़ेगी.

– एके गुप्ता, महाप्रबंधक, पश्चिम रेलवे

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com