spot_img
Homeमहाराष्ट्रस्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी सरकारी अस्पतालों में जल्द बढ़ेंगे...

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी सरकारी अस्पतालों में जल्द बढ़ेंगे डॉक्टर

मुंबई (सं.भा.) सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए महाराष्ट्र सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। डॉक्टरों की कमी दूर करने के साथ ही अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में राज्य में जल्द ही बड़ी संख्या में डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने बताया कि महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में 1,440 डॉक्टरों की नियुक्ति अगले कुछ दिनों में की जाएगी। इसके अलावा 600 नए डॉक्टरों की भर्ती के लिए जल्द विज्ञापन जारी किया जाएगा। करीब 250 डेंटल सर्जनों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी की जाएगी।

आबिटकर ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और चिकित्सा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न स्वास्थ्य समितियों के सदस्यों के साथ आयोजित ऑनलाइन ‘जन आरोग्य संवाद’ में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य समितियों के माध्यम से अब तक 6 लाख से अधिक नागरिकों से सीधे संवाद किया जा चुका है। आने वाले समय में 4 लाख और नागरिकों तक पहुंचकर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समझने और उनका जल्द समाधान करने का प्रयास किया जाएगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com