spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईहादसे को न्योता! रेल पटरियों से स्कूल जाने को मजबूर विद्यार्थी

हादसे को न्योता! रेल पटरियों से स्कूल जाने को मजबूर विद्यार्थी

विरार (सं.भा.) पालघर जिले के सफाळे-वैतरणा रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित वाढीव गांव के विद्यार्थियों और ग्रामीणों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला सुरक्षित मार्ग नहीं होने के कारण विद्यार्थी रोजाना जान जोखिम में डालकर रेलवे पटरियों के आसपास से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए इस खतरनाक सफर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। करीब चार हजार की आबादी वाले वाढीव गांव में सुरक्षित सड़क और पुल की सुविधा नहीं है। विद्यार्थियों के साथ महिलाएं, बुजुर्ग और अन्य ग्रामीण भी रेलवे लाइन के आसपास के रास्तों का इस्तेमाल करते हैं। बारिश में चिखल और पानी के कारण स्थिति और भी खराब हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षित सड़क और पुल की मांग लंबे समय से प्रशासन के समक्ष की जा रही है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। रेल यातायात के बीच विद्यार्थियों की आवाजाही से अभिभावकों में हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए पक्का रास्ता, पुल अथवा सुरक्षित पैदल मार्ग बनाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी बड़े हादसे से पहले प्रशासन को इस गंभीर समस्या का समाधान करना चाहिए

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com