मुंबई (सं.भा.) छोटे बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने ट्रेड विश्लेषकों को भी चौंका दिया है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित इस फिल्म ने रविवार को अपनी कमाई में जबरदस्त उछाल दर्ज करते हुए ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ दिया।
फिल्म ने रिलीज के 31वें दिन करीब 22.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
खास बात यह रही कि पांचवें रविवार की कमाई के मामले में ‘हनुमान अंश’ ने ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ दिया, जिसने इसी दिन 4.65 करोड़ रुपये कमाए थे। रविवार को ‘हनुमान अंश’ के करीब 7,077 शो हुए।
‘हनुमान अंश’ की कहानी नीम करोली बाबा के आध्यात्मिक जीवन और उनकी ईश्वर की तलाश पर केंद्रित है। फिल्म में लक्ष्मी नारायण के जीवन से लेकर उनके आध्यात्मिक परिवर्तन और जरूरतमंदों की सेवा से जुड़े प्रसंगों को दिखाया गया है। शुरुआती दिनों में धीमी कमाई करने वाली इस फिल्म ने 17वें दिन अचानक रफ्तार पकड़ी और 2.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती गई। वहीं, ओटीटी से बड़े पर्दे पर पहुंची ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने भी रविवार को मजबूत प्रदर्शन किया, जबकि यश की ‘टॉक्सिक’ अपेक्षा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी।
हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा नया रिकॉर्ड, ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ा
RELATED ARTICLES


