spot_img
Homeमहाराष्ट्रडॉक्टरों की पहचान होगी डिजिटल, हर क्लीनिक में QR कोड जरूरी

डॉक्टरों की पहचान होगी डिजिटल, हर क्लीनिक में QR कोड जरूरी

मुंबई, (सं. भा.) डॉक्टर की डिग्री और पंजीकरण को लेकर मरीज अब किसी तरह के भ्रम में नहीं रहेंगे। महाराष्ट्र चिकित्सा परिषद ने फर्जी और अपंजीकृत डॉक्टरों पर शिकंजा कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है। परिषद ने राज्य में पंजीकृत सभी डॉक्टरों के लिए उनके प्रत्येक कार्यस्थल पर आधिकारिक QR कोड पट्टिका लगाना अनिवार्य कर दिया है। मरीज मोबाइल से QR कोड स्कैन कर संबंधित डॉक्टर का पंजीकरण वैध है या नहीं, इसकी जानकारी तुरंत हासिल कर सकेंगे।

परिषद की ‘अपने डॉक्टर को जानें’ व्यवस्था के तहत डॉक्टरों को 31 अक्टूबर 2026 तक QR कोड पट्टिका लगानी होगी। यह पट्टिका अस्पताल या क्लीनिक में ऐसे स्थान पर लगानी होगी, जहां मरीज उसे आसानी से देख सकें। परिषद ने स्पष्ट किया है कि QR कोड की फोटो, उसकी सामान्य छपी हुई प्रति या मोबाइल में रखी डिजिटल तस्वीर मान्य नहीं होगी। डॉक्टरों को परिषद की निर्धारित प्रक्रिया के तहत आधिकारिक पट्टिका प्राप्त करनी होगी।

महाराष्ट्र चिकित्सा परिषद के अनुसार इस व्यवस्था से मरीजों को इलाज कराने से पहले डॉक्टर की पहचान और पंजीकरण की जानकारी जांचने में मदद मिलेगी। साथ ही, अपंजीकृत अथवा फर्जी तरीके से चिकित्सा सेवा देने वालों पर कार्रवाई का रास्ता भी आसान होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर शिकायत के आधार पर चरणबद्ध कार्रवाई की जाएगी। पहली बार चेतावनी पत्र और दूसरी बार उल्लंघन पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com