spot_img
Homeफिल्मी खबरेंअक्षय कुमार की नई फिल्म ‘समुक’ का ऐलान, रिलीज डेट भी हुई...

अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘समुक’ का ऐलान, रिलीज डेट भी हुई घोषित

मुंबई, (सं.भा.) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर नए और चुनौतीपूर्ण किरदार के साथ दर्शकों के सामने आने की तैयारी में हैं। उनकी आगामी साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘समुक’ के दो मोशन पोस्टर जारी किए गए हैं। इन पोस्टरों में अक्षय कुमार एक खतरनाक मिशन पर निकले शिकारी के रूप में नजर आ रहे हैं। फिल्म की पहली झलक सामने आते ही दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। निर्माताओं ने पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज तारीख का भी ऐलान किया है।

अक्षय कुमार ने सोमवार को सोशल मीडिया पर फिल्म के दोनों मोशन पोस्टर साझा किए। पहले पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा, ‘एक शिकारी। एक मिशन। एक ऐसी लड़ाई, जिसका कोई नियम नहीं है।’ वहीं, दूसरे पोस्टर में उन्होंने संकेत दिया कि इस बार उनका मुकाबला किसी इंसान से नहीं, बल्कि ऐसे दुश्मन से होगा, जिसके खिलाफ लड़ाई पूरी इंसानियत के लिए है। फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर निर्माताओं ने फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

  1. पोस्टरों में विशालकाय और दैत्यों जैसे जीवों की झलक दिखाई गई है। एक दृश्य में किसी विशाल प्राणी का हाथ नजर आता है, जबकि दूसरे में उसका सिर दिखाई देता है, जो किसी डायनासोर जैसा प्रतीत होता है। अक्षय कुमार जंगल के बीच बड़ी बंदूक के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। इन दृश्यों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार खतरनाक जीवों का सामना करने वाले अभियान पर निकलेगा। फिल्म का रहस्यमयी अंदाज और दमदार पृष्ठभूमि संगीत दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।

विपुल शाह के बैनर तले बन रही इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शक अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई प्रशंसकों ने पोस्टर और संगीत की तारीफ करते हुए इसे हॉलीवुड स्तर का रोमांचक अनुभव बताया है। हालांकि, अक्षय कुमार के कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार दिखाई देने वाले लुक को लेकर कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए हैं। उनका मानना है कि पोस्टर में वास्तविक दृश्य प्रभावों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए थी। इसके बावजूद फिल्म की पहली झलक ने दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com