मुंबई (सं.भा.)। तुलिंज क्षेत्र के गालानगर इलाके में एक विवाहित महिला ने मायके से रुपए न लाने पर पति द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
सूत्रों की माने तो इनकार करने पर गुस्साये पति ने पत्नी पर गर्म दूध फेंक दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर एवं ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है रीना संदीप पांडे (२७) साईराम साल, गालानगर, नालासोपारा पूर्व में अपने ससुराल वालों के साथ रहती थी।
आए दिन पति-पत्नी में किसी न किसी बात को लेकर झगड़े होते थे। पति संदीप यह कहता था कि मैंने तुमसे शादी तुम्हारे पिताजी की दौलत को देखकर की थी। मुझे और पढ़ाई करनी है तू अपने मायके व बहन से रुपए लेकर दे।
इस बात पर आये दिन गाली-गलौज और मारपीट होती थी। साथ ही सास, ससुर एवं ननद भी गाली-गलौज व झगड़े करते थे। ४ मई को इसी बात को लेकर बहस हुई और खाना खा रहे पति ने रीना के ऊपर गरम दूध फेंककर मारने का प्रयास किया। जिसक कारण झुलस गई, जिसने रिश्तेदारों की मदद से संदीप पांडे (पति), आंनद पांडे(ससुर), कविता पांडे(सास), छाया पांडे (ननद) के खिलाफ लिखिय शिकायत की।


