spot_img
Homeप्रमुख खबरे"२७ साल पहले किए संघर्ष से विद्यादान का पवित्र कार्य हुआ इस...

“२७ साल पहले किए संघर्ष से विद्यादान का पवित्र कार्य हुआ इस बात कि खुशी है ” – सांसद गोपाल शेट्टी

मुंबई (स.भा.)। उत्तर मुंबई के नवनिर्वाचित सांसद गोपाल शेट्टी को कांदिवली पश्चिम स्थित ‘स्वामी विवेकानंद इंटरनैशनल स्कूल एंड कॉलेज’ के संचालक योगेश पटेल द्वारा पुप्पमाला, शाल, स्मृतिचिन्ह देकर भव्य सम्मान किया गया। पटेल ने सांसद शेट्टी को आगामी यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान कि। इस गौरव समारोह में विधायक योगेश सागर, विधायिका मनीषा चौधरी, पार्षद जीतू पटेल और विद्यालय के शिक्षकगण व अन्य गणमान्य व्यक्ती उपस्थित थे।

अपने मनोदय में शेट्टी ने कहा, “स्वामी विवेकानंद स्कूल से मेरा बहुत पुराना रिश्ता है। जब मैं नगरसेवक भी नहीं था उस समय से इस क्षेत्र में मैं आया करता था। साईं नगर के जिस स्थान पर आज यह स्कुल बना है उस स्थान पर निवासी जगह बनाने का प्रस्ताव था| इस क्षेत्र में कोई स्कूल नहीं था  इसलिए स्थानीय लोगों की राय थी के यहा एक अच्छा स्कूल बने। इसलिए मेरी भी यही राय थी और मैं भी लोगों के साथ स्कुल पाने के संघर्ष में शामली हुआ| स्वामी विवेकानंद के संचालक योगेश पटेल से संपर्क करते हुए,मैने उन्हें यह जगह खरीदने कि मांग रखीं| उन्होंने भी स्थानीय लोगों और मेरे अनुरोध को ध्यान में रखते हुए यह जगह प्राप्त कर ली और सभी अनुमतियां भी मिल गई| ताकि विद्यादान का पवित्र कार्य जारी रहें। आज मैं यह देखकर बहुत खुश हूं कि मेरे २७ साल पहले कीए संघर्ष से ज्ञानदान का पवित्र कार्य हुआ इस बात कि मुझे बेहद खुशी है| इस स्कूल में जाने-माने क्रिकेटर रोहित शर्मा, शार्दुल ठाकुर और सिद्धेश लाड ने शिक्षा हासिल की है। ” इस समय, शेट्टी ने योगेश पटेल के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें शुभकामनाए प्रदान की|

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com