spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईमेट्रो से ज्यादा अवैध पार्किंग से होती है लिंक रोड पर ट्रैफिक

मेट्रो से ज्यादा अवैध पार्किंग से होती है लिंक रोड पर ट्रैफिक

मुंबई (संवाददाता)। मुंबई पश्चिम उपनगर में दहिसर से लेकर अंधेरी तक हाईवे और लिंक रोड पर मेट्रो का काम जारी है। चौकाने वाली बात यह है कि लिंक रोड पर ट्रैफिक के लिए मैट्रो से ज्यादा दोनो तरफ गाड़ियों की जाने वाली अवैध पार्किंग जिम्मेदार है। वही इस ओर से क्षेत्रिय ट्रैफिक पुलिस ने आंखे मुंड रखी है।

बता दें कि लिंक रो़ड पर सुबह और शाम के वक्त गा़डी चलाना से ऐसा प्रतीत होता है जैसे किसी अखा़डे में कुस्ती ल़डना। मालाड से अगर दहिसर लिंक रोड से जाना प़ड जाए तो लोगों को नानी याद आ जाती है। इस महाजाम के लिए मेट्रो के अलावा लिंक रोड के बगल में चलने वाले अवैध गैरेज और गा़डियों की अवैध पार्किंग  ज्यादा जिम्मेदार है।

कांदिवली पश्चिम लिंक रोड के रेणुका नगर के पास श्री मोटर्स नामक नई पूरानी गा़डियो के लेने और बेचने का शो रुम है। श्री मोटर्स अपनी अधिक्तर गाडियों को रोड किनारे ही ख़डी करता है। इन ख़डी गा़डियां ट्रैफिक जाम की समस्या की ज़ड बनी है। श्री मोटर्स की तरह ही गणेश नगर के लालजी पा़डा आदी क्षेत्रों में भी लिंक रो़ड से सटे अनेको अवैध गैराज और शो रुम बने है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com