spot_img
Homeप्रमुख खबरेमहिला आधार भवन बनाओ अपना किया वादा निभाओ अब तो जागो ताव़डे

महिला आधार भवन बनाओ अपना किया वादा निभाओ अब तो जागो ताव़डे

मुंबई (संवाददाता)।  चुनाव के पहले लगभग हर पार्टी का प्रत्याशी वोटरों से ब़डे ब़डे वादे किया करते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोकसभा चुनाव से पहले देशवासियों से कई वादे किए पर बाद में उनकी ही पार्टी के अध्यक्ष ने १५ लाख रुपए हर देशवासियों को मिलने की बात को जुमला करार दे दिया। मनपा चुनाव के समय वार्ड २० के भाजपा प्रत्याशी बाला ताव़डे ने भी वोट पाने के लिए महिलाओं से वादा किया था कि वह उनके सशक्तिकरण के लिए महिला आधार भवन बना कर देंगे। उनकी बातों को मान कर महिलाओं ने उनको वोट दिया और ताव़डे नगरसेवक बन गए। अब उन्हें नगरसेवक पद को सुशोभित करते हुए लगभग ९ महिने बित गए पर अभी तक क्षेत्र की महिलाओं को आधार भवन नहीं मिल पाया है। ऐसे में क्षेत्र की महिलाओं का कहना है कि अब तो जागो ताव़डे। महिला आधार भवन बनाओ, अपना किया वादा निभाओं।

बता दे कि मनपा चुनाव के समय कुछ महिलाओं से ताव़डे ने कहा चुनाव के बाद आप लोग एक महिला मंडल बनाए, उनके कहने पर महिलाओं ने दुर्गा महिला मंडल बनाया मंडल से जुडी महिलाओं से बाला ताव़डे ने महिला आधार भवन बनाने का वादा किया था। ताव़डे वर्षों से भाजपा से जु़डे रहे हैं और कर्मठ कार्यकर्ता के तौर पर जाने जाते हैं। यही कारण रहा कि क्षेत्र के लोगों के सुख और दुख में साथ रहने वाले ताव़डे के वादों पर भरोसा कर उन्हें उनके पक्ष में चुनाव के वक्त जम कर काम किया और वोट दिलवाए। कल भी दुर्गा महिला मंडल के बैनर तले ताव़डे ने एक कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को कचरे का डब्बा और गैस लाइटर वाटें। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद शेलार, नगरसेवक कमलेश यादव, सुनीता झा, भगवान सिंह सहित मंडल की अध्यक्ष सरस्वती चौरसिया, साधना कनौजिया सहित ब़डी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आशा थी की ताव़डे महिला आधार भवन बनाने को लेकर कोई नई घोषणा करेंगे। पर अंत में मायूसी ही हाथ लगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com