spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदो किलोमीटर दूर उतरेगा सीएम का उड़न खटोला

दो किलोमीटर दूर उतरेगा सीएम का उड़न खटोला

फतेहपुर (सं. भा.) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 नवंबर को निकाय चुनाव की जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। उनकी जनसभा हेतु सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के मैदान को तय किया गया है। डीएम कुमार प्रशांत, एससी श्रीपर्णा गांगुली ने प्रशासनिक अमले के साथ जनसभा स्थल और हेलीपैड स्थल का जायजा लेने के साथ सुरक्षा के मानकों को देखा।
जनसभा स्थल से ढाई सौ मीटर दूर विद्या मंदिर कॉलेज का एक अन्य मैदान है। जिसमें सीएम का उड़न खटोला उतरना है। डीएम-एसी व जिला अध्यक्ष समेत विद्या मंदिर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने इसका मुआयना किया। हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक रास्ते की अहम समस्या से इस स्थल पर हेलीपैड बनाने के लिए अफसर राजी नहीं हुए। इसके बाद अफसरों ने तेलियानी ब्लाक के सामने वाले मैदान का निरीक्षण किया। मानकों पर खरा पाए जाने पर प्रशासन ने इसी मैदान पर हेलीपैड बनाने की हरी झंडी दे दी। हलांकि अभी लखनऊ से आने वाली एक टीम द्वारा हेलीपैड का अंतिम निर्णय लिया जाना है। निरीक्षण में शामिल रहे एसडीएम अवनीश राय, सीओ कपिल देव मिश्र ने कहा कि हेलीपैड बनाने के लिए तेलियानी ब्लाक मैदान पर सहमति बनी है। यहां से सीएम को फ्लीट के जरिए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया जाएगा। बता दे कि कार्यक्रम स्थल से तेलियानी ब्लाक की दूरी लगभग दो किलोमीटर की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com