वसई (सं. भा.)। अक्सर इंडस्ट्रियल स्टेट मे होने वाली आगजनी के घटनाओं पर काबू पाने के लिए अब उसी क्षेत्र मे अग्निशमन केंद्र बनाए जाएंगे। आद्योगिक क्षेत्रों में होनेवाली आगजनी जैसी घटनाओं पर तत्काल नियंत्रण के लिए क्षेत्र में अग्नि शमन केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई गई है। वालीव में अग्निशमन केंद्र तैयार करने के लिए वसई-विरार मनपा प्रशासन ने लगभग तीन करोड़ २४ लाख रुपए का बजट खर्च होना बताया है, जिसे ३ मार्च को होने वाले महासभा की बजट में पेश किया जाएगा।
महासभा में होगा पेश
अगर यह अग्निशमन केंद्र इस क्षेत्र में बना तो आद्योगिक क्षेत्र के लिए यह एक बड़ी राहत की बात होगी। वसई पूर्व के कई हिस्सों में विभिन्न आद्योगिक फैक्ट्रियां चलाई जा रही है, जहां काम करने के लिए मुंबई सहित अन्य जिलों से भी लोग नौकरी करने आते है। आद्योगिक क्षेत्र में चलने वाले कई छोटे-बड़े कारखानों में अक्सर आग लगने की घटनाएं होती है, जिसके कारण उन जगहों पर बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान होता है।
ऐसा होगा अग्निशमन केंद्र का स्वरुप
- भूतल व प्रथम तल की बनेगी इमारत।
- एक नियंत्रण कक्ष, कार्यालय कक्ष व एक प्रतीक्षालय कक्ष होगा।
- दुर्घटना के जांच रिपोर्ट सुरक्षित रखने एक रिकार्ड कक्ष ।
- अग्निशमन कर्मचारियों के सामानों को रखने कमरा व वर्कशॉप ।
- प्रथम तल पर जवानों के रहने व लॉकर व्यवस्था किए जाने की रेखा तैयार की गई है।


