मुंबई (सं. भा.)। ठाकरे सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए मनपा आयुक्त के अधीकारो मे कटौती कर दी है। वृक्ष प्राधिकरण समिति की मंजूरी के बिना मनपा आयुक्त एक भी पेड़ काटने की अनुमति नहीं दे सकते। अब तक आयुक्त के पास २५ पेड़ काटने की अनुमति देने का विशेषाधिकार था। यह विशेषाधिकार शिवसेना ने छीन लिया है।
नहीं दे पाएंगे पेड़ काटने की अनुमति
आयुक्त से यह विशेषाधिकार वापस लेने के लिए बीएमसी की आम सभा में स्थायी समिति अध्यक्ष यशवंत जाधव ने प्रस्ताव रखा था जिसे मंजूर कर लिया गया। दो वर्ष पहले वृक्ष संवर्धन अधिनियम के तहत यह विशेषाधिकार आयुक्त को दिया था।
शनिवार को वृक्ष प्राधिकरण समिति की बैठक थी जिसमें १ वृक्ष काटने की अनुमति दी गई। वृक्ष काटने के लिए इस बैठक में सिर्फ दो प्रस्ताव आए थे जिसमें अंधेरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के विस्तार में पीपल का पेड़ आडे आ रहा था।


