spot_img
Homeमुंबईफतेहपुर में खुला पहला हेल्थ केयर माँल

फतेहपुर में खुला पहला हेल्थ केयर माँल

  • भाजपा जिला अध्यक्ष ने काटा फीता

फतेहपुर (प्रमोद श्रीवास्तव)। शहर के राधा नगर इलाके में टस्कर ग्लोबल मांँल का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम संयोजक सुरेश चंद्र गुप्ता और माँल के संचालक शिशिर गुप्ता ने बताया कि यहां पर जिले का पहला हेल्थ केयर माँल खोला गया है जिसमें एक ही छत के नीचे आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, एलोपैथिक सभी प्रकार की दवाइयां और ब्लड एवं यूरिन की जांच होगी। बताया कि यहां मेंस केयर, वुमेन केयर, सर्जिकल स्किन केयर, कॉस्मेटिक, जिसमें बाजार से ज्यादा डिस्काउंट उपलब्ध रहेगा। साथ ही डॉक्टर की ओपीडी बिल्कुल नि:शुल्क रहेगी और यह हेल्थ केयर माँल 24 घंटे खुला रहेगा और होम डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम के दौरान टस्कर ग्लोबल के एरिया सेल्स मैनेजर डॉ० तेज मानसिंह, शुभम गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, सभासद सुनील गुप्ता, समाजसेवी रितेश गुप्ता सोल्डी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com