spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईचिंगारी शक्ति जीतेगी, कोरोना हारेगा, भारत देश जितेगा

चिंगारी शक्ति जीतेगी, कोरोना हारेगा, भारत देश जितेगा

मुंबई (सं. भा.)।  कोरोना वैश्विक महामारी की तबाही के दहशत की वजह से मुंबई शहर थम गया है । बड़े-बड़े राष्ट्रों ने कोरोना के आगे घुटने टेक दिए हैं। इस कठिन वक्त में चिंगारी शक्ति फाउंडेशन की मुख्य सामाजिक कार्यकर्ता मिसेस यूनिवर्स पिंकी राजगढ़िया, लॉक्डाउन के पाहले दिन से ही आपने सहयोगीयो के साथ ज़रूरतमंदो की मदत कर रही है । मुंबई महानगर में श्रीमती पिंकी ने कई जगह पर अपने किचन शुरू किये है । जिसके माध्यम से मुंबई के विभिन्न झोपडपट्टीयों में हजारों गरिबों व जरूरतमंदो को दोपहर व शाम का खाना दिया जा रहा है । खाने का पैकेट ड्यूटी पार तैनात कोरोंना के खिलाफ लड़ रहे योद्धाओ (डॉक्टर, नर्स एवं इतर अत्यावश्यक सेवक) को भी दिये जा रहें है। अनाथ आश्रम के बच्चे और विधवा महिलाओं के भूख को मिटाने का भी काम चिंगरी शक्ति फाऊंडेशन कर रही है। इनकी काम की सराहना शब्दों में नहीं की जा सकती । लॉक्डाउन में फंसे हुए भूमि पुत्र और परप्रांती सभी लोगों के लिए खाना पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है । इनके सेवा से हजारों झोपड़पट्टी के जरूरत मंद, महिलाएं, बच्चे , बुढे सेवासे पेट भर पा रहे हैं । भूख से तडपने वालों को उम्मीद है की एक चिंगरी शक्ति आयेगी मेरे पेट की भुख मिटायेगी । उनको विश्वास है , श्चिंगारी शक्ति का कोई न कोई दूत रोज की तरह आएगा और हमारे थाली में पुलाव, खिचड़ी, पूरी भाजी डाल के जाएगा । हजारों लोगों की दुआएं चिंगारी शक्ति के साथ में है । सभी धर्म और स्तर के लोग इनके लिए बहुत आदर अपनी आंखों में गड़ाए हुए बैठे हैं। चिंगारी शक्ति की इस देश भक्ति और मानवता की सेवा में इंडियन डेवलपमेंट फाउंडेशन के (सी. ई.ओ.) डॉक्टर नारायण अय्यर और उनके सहयोगी डॉ. अवधेश सिंह, बृजेश यादव, विजय सोनकर, अभिषेक , अनीश , मन्नू ,धर्मेंद्र, आकाश,प्रकाश बहुत सारे कार्यकर्ता इनके साथ सेवा करके गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com