spot_img
Homeमुंबईकोरोना को पछाड़ घर लौटा पुलिस अधिकारी

कोरोना को पछाड़ घर लौटा पुलिस अधिकारी

मुंबई (सं. भा.)। कोरोना से लड़ाई में जहां आम नागरिकों के साथ देश ने काई पुलिस वालों को खो दिया है। वहीं मुंबई का एक पुलिस अधिकारी कोरोना को पछाड़ कर बोरिवली पश्चिम, योगी नगर स्थित अपने घर लौट आया है। इस खबर को सुनने के बाद  कुरार पुलिस स्टेशन में खुशी व्याप्त है।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के दौरान किए गए लॉक डाऊन के दौरान कुरार पुलिस स्टेशन में कार्यरत एक पुलिस उपनिरीक्षक को पठानवाड़ी इलाके में ड्यूटी पर तैनात किया गया था। 4 अप्रैल को अचानक तबियत खराब होने के बाद प्राईवेट लैब में उनका टेस्ट किया गया। रिपोर्ट में उन्हें कोरोना पोजीटिव पाए जाने के बाद 6 अप्रैल को अंधेरी पुर्व के सेवन हिल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कल यानी 19 अप्रैल को उन्हें टेस्ट में कोरोना नेगेटिव पाए जाने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। कुरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षिक बाबा साहेब सालुंखे ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है की उक्त अधिकारी को डॉक्टरों ने 14 दिन  घर में कोरोंटाइन रहने के लिए कहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com