मीरा-भायंदर (सं. भा.) मीरा भायंदर शहर में रहने वाले दिव्यांगों को प्रति वर्ष अप्रैल माह से पेंशन वितरण की जाती है, लेकिन इस वर्ष पहले लोकसभा चुनाव उसके बाद कोंकण स्नातक चुनाव की घोषणा के वजह से लागू आचार संहिता के कारण अब तक दिव्यांगों को पेंशन नहीं दी गई है, जिससे पेंशन पर आश्रित दिव्यांग जनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि मनपा द्वारा प्रति वर्ष आर्थिक बजट का 5 प्रतिशत निधि दिव्यांग जनों के लिए सुरक्षित रखा जाता है, जिससे उनको आवश्यक सामग्री, स्टॉल्स, वार्षिक पेंशन आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। दिव्यांगता के प्रतिशत के आधार पर उन्हें वार्षिक पेंशन के रूप में 10, 13 और 15 हजार रुपए प्रदान किए जाते हैं।
वर्तमान में मीरा-भायंदर मनपा क्षेत्र अंतर्गत करीब 2000 से अधिक दिव्यांग हैं। पिछले आर्थिक वर्ष में 1400 दिव्यांग जनों को पेंशन दिए गए थे।


