- विश्व रक्तदाता दिवस पर किया गया रक्तदान
नालासोपारा (सं. भा.) विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में 14 जून को श्री नरसिंह के दुबे चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सरला ब्लड बैंक वसई के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के अध्यापक, विद्यार्थी, कर्मचारी एवं नालासोपारा वसई परिसर की जनता ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर का मार्गदर्शन महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर ओमप्रकाश दुबे, डॉ. ऋजुता दुबे एवं प्रा. डॉक्टर हेमलता शेंडे ने किया. संयोजन डॉ. सरिता पासी, डॉ. शरद कुमार मौर्या एवं डॉ. तेजश्री दलवी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।


