spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईनगरसेवक का प्रस्ताव किया खारिज मामला दहिसर मार्केट में वाचनालय बनाने का

नगरसेवक का प्रस्ताव किया खारिज मामला दहिसर मार्केट में वाचनालय बनाने का

मुंबई (सं.भा.)।  दहिसर (पूर्व) आनंद नगर स्थित मनपा के मार्केट इमारत में समाज कल्याण केंद्र या वाचनालय नहीं बन सकेगा। मनपा प्रशासन ने स्थानीय भाजपा  नगरसेवक जगदीश करुणाशंकर ओझा का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। जिसमें उन्होंने कहा था कि इमारत के ऊपरी हिस्से का उपयोग समाज कल्याण केंद्र या वाचनालय किया जाय। भाजपा नगरसेवक ओझा ने पिछले वर्ष अक्टूबर माह में सुधार समिति में एक प्रस्ताव पेश कर कहा था कि सीटीसी क्रमांक १२९८ का भूखंड मनपा मार्केट के लिए आरक्षित है।

नगरसेवक के प्रस्ताव को प्रशासन ने किया खारिज

आरक्षित भूखंड पर दो मंजिली इमारत खड़ी है, लेकिन उसके ऊपर व्यावसायिक गाला तैयार नहीं कराया गया है। ऊपर के मंजिल पर समाज कल्याण केंद्र या वाचनालय बनाने के लिये भूखंड के आरक्षण में बदलाव किया जाना चाहिए। मनपा प्रशासन ने सुधार समिति के समक्ष पेश किये अभिप्राय में कहा है कि वर्ष १९९९ में मनपा के मार्केट डिपार्टमेंट को ७७६.२६ वर्ग मीटर क्षेत्रफल की दो मंजिली इमारत हस्तांतरित की गयी थी। मार्केट के पहली एवं दुसरी मंजिल पर ३३ गाले परियोजना प्रभावितों को आवंटित किये गये हैं। पहली मंजिल पर ४ परियोजना प्रभावितों ने कब्जा लिया है। ग्राउंड फ्लोर पर ३० लाइसेंस धारकों के लिए निविदा जारी कर गालों को वितरण किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com