spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईनसे के खिलाफ डीसीपी स्क्वाड की कार्रवाई, पुलिस के शिकंजे मे ३...

नसे के खिलाफ डीसीपी स्क्वाड की कार्रवाई, पुलिस के शिकंजे मे ३ ड्रग पैडलर्स अरेस्ट

मुंबई (सं. भा.)। मुंबई पुलिस द्वारा अपराधियों और नसे के सौदागरों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन आल आउट के तहत उत्तर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जोन ११ मे भी डीसीपी सक्वाड ने धरपकड़ तेज कर दिया है। जिसके चलते काफी संख्या मे अपराधी पुलिस के शिकंजे मे आ गये है। डीसीपी (जोन११) द्वारा बनाए गए स्पेशल स्क्वाड ने कार्रवाई करते हुए ३ ड्रग पैडलरों को गिरपÌतार करने में सफलता पाई है। उनके पास से २२०.१४ ग्राम कोकीन भी बरामद किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को धारा ८ (क) व २१ (ब) सहित एंडीपीएस ऐक्ट १९८५ के तहत मामला दर्ज किया है।

१०.१४ ग्राम कोकीन बरामद जोन ११ के डीसीपी विशाल ठाकुर ने बताया कि उनके स्क्वाड से जुड़े सहायक पुलिस निरीक्षक राकेश पवार को जानकारी मिली की एक नाईजीरियन मूल का आदमी मालाड पश्चिम के लिंक रोड स्थित टोएटा शो रुम के पास ड्रग्स के साथ आने वाला है। २ दिसंबर की रात २ बजे जाल बिछा कर खड़ी पुलिस नए उचे जेम्स (३८ वर्ष) नामक व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से १०.१४ ग्राम कोकीन बरामद हुआ बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में रात भर की गई पूछताछ में उसने गोरेगांव पूर्व के रॉयल पाम में रहने वाले दो साथियों के बारे में बताया।

निवासियों ने पुलिस टीम का आभार माना

जेम्स के बताए हुए पत्ते पर डीसीपी स्क्वाड की टीम ने कल दोपहर १२ बजे से शाम ४ बजे तक तलाशी ली। उसमें इमेका सायप्रियन के पास से १०४ ग्राम तो चुक्यु जोसेफ के पास से २२०.१४ ग्राम कोकीन बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद रॉयल पाम के रहिवासीयों ने खुशी जताते हुए पुलिस टीम का आभार माना। साथ ही पुलिस अगर ड्रग पैडलरों के खिलाफ इसी प्रकार कार्रवाई करेगी तो रहिवासीयों का मनोबल बढ़ेगा। जप्त किए गए कोकीन का बाजार भाव २२,०१४०० रुपए बताया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com