spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईविकास परियोजना को तय समय में पूरा करने का फरमान, मुख्यमंत्री उद्धव...

विकास परियोजना को तय समय में पूरा करने का फरमान, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिया अधिकारियों को आदेश

मुंबई (सं. भा.) राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न विकास परियोजनओं में लेट लतीफी को देखते हुए मुख्य मंत्री उद्धव ठाकरे ने असंतोष व्यक्त किया है क्न्होने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को साफ निर्देश दिया है की सभी विकास परियोजनाओ को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए. मुंबई महानगरीय क्षेत्र के परिवहन के लिए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कल समीक्षा की। इन परियोजनाओं को निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जाए और नागरिकों को आसान और तेज परिवहन सेवाएं प्रदान की जाएं, ऐसा निर्देश मुख्यमंत्री ने इस मौके पर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और अन्य मान्यवरों के हाथों ‘एमएमआर रिजनल प्लान’ नामक पुस्तक का विमोचन किया गया ।

कल हुई बैठक में मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल), मुंबई, पुणे, नागपुर और नासिक मेट्रो परियोजनाओं की कामों की स्थिति, भविष्य की योजना, निधि की उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की गई। एमटीएचएल परियोजना का लगभग ३५ से ४० प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और सितंबर २०२३ तक परियोजना को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा ऐसा प्रस्तुतिकरण में बताया गया। मुंबई में लगभग १४ मेट्रो लाइन रियोजनाओं के माध्यम से ३३७ किमी मेट्रो के जाल का निर्माण होगा।मुंबई मेट्रो का काम कई स्थानों पर शुरू है।

बारिश का पानी कहीं जमा न हो, इसके लिए एहतियाती कदम उठाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने इस मौके पर दिए। एमयूटीपी ३ ए परियोजना अंतर्गत उपनगरीय रेलवे सेवाओं का विस्तार, उपनगरीय स्टेशनों का आधुनिकीकरण आदि का समावेश है, ऐसा मुंबई रेलवे विकास कॉर्पोरेशन के व्यवस्थापकीय संचालक खुराना ने कहा। इस अवसर पर महामेट्रो के व्यवस्थापकीय संचालक ब्रिजेश दीक्षित ने पुणे, नागपुर और नासिक मेट्रो के संदर्भ में प्रस्तुतिकरण किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com