spot_img
Homeमुंबईघरों में चोरी करने वाले पर पुलिस का शिकंजा

घरों में चोरी करने वाले पर पुलिस का शिकंजा

ठाणे (सं. भा.) लोगों के घरों में काम करने वाले ऐसे नौकर को पुलिस ने शिकंजे में लिया है जो काम करने के बहाने घरों में हाथ साफ करता था यही नही गिरफ्तार होने के बाद पता चला है की वह कई वाहनों की चोरी में भी शामिल था. शहर की कासार वडवली पुलिस ने वाहन और घरों में चोरी करने वाले आरोपी बाला कवले को गिरफ्तार किया है जो कि वागले इस्टेट परिसर का रहने वाला है. इसके पास से पुलिस ने 2 रिक्शा, 3 बाइक व 1 लैपटाप समेत 1 लाख 40 हजार का माल बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार कासार वडबली परिसर में घरेलू चोरी के साथ वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस उपायुक्त डॉ. विनय राठौड़ ने गस्त बढ़ाने और जरूरी कदम उठाए जाने का निर्देश दिया था. इस दौरान शातीर चोर कवले की गतिविधियों के बाबत वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर खैरनार को जानकारी प्राप्त हुई थी. जिसके आधार पर पुलिस टीम ने वागले इस्टेट से उसको गिरफ्तार कर पूछताछ की तो कासार वडवली इलाके में हुई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश हुआ.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com