फतेहपुर (सं. भा.) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुछ साल पहले शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन ने लोगों की सोच में क्रांतिकारी परिवर्तन ला दिया है।
सफाई के महत्व को समझते हुए लोग भी साफ -सफाई पर ध्यान देने लगे है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जनपद के ग्राम साईं पोस्ट मौहार में परिवर्तन फाउंडेशन के अध्यक्ष राज किशोर तिवारी की तरफ से स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत जरूरतमंद लोगों को मुक्त डस्टबिन वितरित किया गया। गौरतलब हो की सामाजिक संस्था परिवर्तन फाउंडेशन समाज सेवा के काम में हमेशा सक्रिय रहती है।लड़कियों की शादी में सिलाई मशीन देना हो,गरीब महिलाओं को साड़ी बाटना हो, विद्यार्थियों को नोटबुक बाटना हो या मेधावी छात्रों को टैब बाटना हो संस्था हमेशा आगे रहती है।


परिवर्तन फाउंडेशन के डस्टबिन वितरण कार्यक्रम समारोह में मुख्य अतिथि उप जिला अधिकारी बिंदकी प्रियंका चौधरी ने इस कार्यक्रम से अभिभूत होकर अपने उदगार प्रकट करते हुए कहा की ये पहली बार मेरे सामने कार्यक्रम हुआ है जिसमे सरकार की मंशा को जन जन तक डस्टबिन के माध्यम से लोगो को जागरूक करने का काम किया जा रहा है उन्होंने लाभार्थियों से अपील की है आप डस्टबिन का प्रयोग कर प्रधान मंत्री द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता मिशन को सफल बनायें इस मौके पर कल्याण सिंह, दयाराम एडवोकेट, शिवशंकर तिवारी, राकेश शास्त्री, रज्जन सिंह, राजू मिश्रा हरिशंकर तिवारी, कानूनगो, सुशील तिवारी आदि लोग अतिथि के रूप पर मौजूद रहे। इस मौके पर आए हुए समस्त आगंतुकों का धन्यवाद अदा करते हुए परिवर्तन फाउंडेशन के सचिव व कार्यक्रम के आयोजक शिव शंकर तिवारी व परिवर्तन फाउंडेशन के अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी ने भी सभी आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। राजकिशोर तिवारी ने कहा की मै मोदी जी के उस संदेश का पालन करता हु जिसमे उन्होंने कहा है की सबका साथ,सबका विकास तथा सबका विश्वास। वैसे तो यह डस्टबिन एक छोटा सा बर्तन भर है लेकिन अपने भीतर सभी गंदगी को समेट कर लोगो को स्वछता प्रदान करता है। स्वछता से स्वास्थ उत्तम रहता है और उत्तम स्वास्थ में प्रसन्न चित मन रहता है। और जब मन प्रसन्न रहता है तो आपसी सद्भाव भढ़ता है।


