मुंबई (सं. भा.) वैश्विक महामारी कोरोना से बचाने के लिए जहां केंद्र और राज्य सरकार ने लोगों को 14 अप्रैल तक घरों में रहने के लिए बाध्य कर दिया है वहीं जरूरतमंदों के सामने खाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। मध्यम और निम्न वर्ग के साथ दिव्यांग लोगों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए गोरेगांव यूथ कांग्रेस ने मनोज यादव के नेतृत्व में दिव्यांगों और जरूरतमंदों के घर घर जाकर मुफ्त राशन किट पहुंचाने का निर्णय किया है। गोरेगांव पश्चिम के वार्ड क्र 58 के अंतर्गत आने वाले जवाहर नगर, मोतीलाल नगर, सिद्धार्थ नगर के उन परिसरों में लोगों को अन्नदान किया जहां निर्माणाधीन इमारतों एवं अन्य स्थानों पर कार्य करने वाले रहते हैं।

यादव ने बताया कि लॉक डाउन में गरीबों और दिव्यांगों की मदद करने के उद्देश्य से लोगों के घर पहुंचकर कार्यकर्ता आवश्यक राशन दे रहे हैं। लॉक डाउन के दरम्यान इस परिसर के जरूरतमंद लोग 9821555448 पर संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर सुधीर यादव, संजीव सिंह, आकाश सिंह, अर्जुन सोनकर, राजकुमार सिंह, बलराम शर्मा, अजय यादव आदि उपस्थित थे।


