spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईपत्नी के चरित्र पर शंका, पति ने की हत्या, बोरीवली की घटना...

पत्नी के चरित्र पर शंका, पति ने की हत्या, बोरीवली की घटना आरोपी गिरफ्तार

मुंबई (सं. भा.) पत्नी के चरित्र पर शंका को लेकर पति द्वारा बेरहमी से पत्नी की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। बोरिवली में एक हृदय विदारक वारदात सामने आयी है जिसमे एक व्यक्ति ने पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी। उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह था।

बोरिवली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

बोरिवली (प.) के शिंपोली स्थित एमटीएनएल ऑफिस के नजदीक लक्ष्मण चाल में नयना बाबर (31) पति के साथ रहती थी। उनका आए दिन पति से झगड़ा होता था। पति को नयना के चरित्र पर संदेह था। इसको लेकर उनका आसस में आए दिन झगड़ा होता था। शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे जब नयना घर पर थी, तो एक बार फिर उसका पति से झगड़ा हुआ। उसने रूमाल से अपनी पत्नी का गला घोंट दिया और घर से फरार हो गया।

पड़ोसियों ने बोरिवली पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और नयना को भगवती अस्पताल में ले गयी। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कुछ ही घंटों के अंदर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या का जुर्म कबूल किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com