spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईवसई-विरार में अगले माह से चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

वसई-विरार में अगले माह से चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

रहिवासियों में फैली खुशी

विरार (सं. भा.) वसई-विरार शहर में अगले महीने से नई इलेक्ट्रिक बसे चलेंगी। वसई-विरार महानगरपालिका ने शहर में परिवहन सेवाओं में सुधार करने के लिए सरकार से से 61 नई इलेक्ट्रिक बसों की मांग की है। हालांकि शुरुआत में मनपा को 40 इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। मनपा परिवहन विभाग के मुताबिक, 11 बसें मनपा डिपो में खड़ी हैं, जबकि अन्य बसें कुछ कुछ ही दिन में आएंगी। इन बसों के संचालन से शहर के लोगों को काफी फायदा होगा। वसई-विरार शहर की जनसंख्या करीब 25 लाख है। बढ़ती आबादी के कारण आम जनता को आवाजाही के लिए कड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

वसई-विरार महानगरपालिका परिवहन सेवा में 32 रूटों पर मात्र 103 बसें चला रही हैं। बसों की संख्या कम होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यहां ऑटोरिक्शा चालक बसों के नहीं होने का फायदा उठाते हैं और यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते हैं। लंबे समय से शहर की जनता बस बढ़ाने की मांग कर रही थी।
मनपा परिवहन उपायुक्त नानासाहेब कामते ने बताया कि मनपा की नई बसें अगले महीने से चलने लगेंगी। वसई-विरार शहर वासियों के लिए नई 40 बसें जल्द ही मिलेंगी, इससे शहर के लोगों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि अधिक बसों के होने से ऑटोरिक्शा चालकों की मनमानी पर अंकुश लग जाएगा और ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी। शहर में इलेक्ट्रिक बसों के आने से वायु प्रदूषण में कमी आएगी। साथ ही डीजल का खर्च भी बचेगा। हर सेक्शन और डिपो में बसों के लिए चार्जर स्टेशन बनाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com