- एक की मौत , चार घायल
- नालासोपारा की घटना
पालघर (सं. भा.) नालासोपारा में दो गुटों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। तुलिंज पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात संतोष भुवन इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि झड़प का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि दोनों गुटों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला किया। इस घटना में दीपक पाल की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में दंगा, हथियारों के साथ अवैध रूप से एकत्र होना, हत्या और अन्य अपराधों के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

एक अन्य घटना में नालासोपारा के एक बंद घर में धारदार हथियार से एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पेल्हार पुलिस के मुताबिक, श्री राम नगर के घरत वाडी स्थित जोगेंद्र यादव चॉल में प्रमोदकुमार उर्फ कतवारू बिंद अपने दो बेटे और एक बहु के साथ रहते थे। घर के सभी सदस्य किसी काम से अपने गांव गए हुए थे। प्रमोद कुमार अकेले ही घर पर रहते थे। पुलिस आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।


