spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईअसलम शेख की 'मालाड मस्ती' में फिल्मी सितारों का जमघट

असलम शेख की ‘मालाड मस्ती’ में फिल्मी सितारों का जमघट

मुंबई (सं. भा.) : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मालाड पश्चिम के विधायक असलम शेख द्वारा ‘मालाड मस्ती’ का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।


मालाड पश्चिम लिंक रोड, इनओर्बिट मॉल के पीछे की रोड पर इस साल दिसंबर के महीने में प्रत्येक रविवार को सुबह के समय मालाड मस्ती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर फिल्मी सितारों का जमावड़ा भी लगता है। और यह फिल्मी सितारे ‘मालाड मस्ती’ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की हौसलाअफजाई भी करते हैं। इस वर्ष अब हुए दो आयोजनों के अलावा आगामी आयोजनों में कॉमेडी किंग के तौर पर जाने जानेवाले कपिल शर्मा, अभिनेता शरद केलकर, नृत्य निर्देशक पुनीत पाठक सहित अन्य कलाकार अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे या करा चुके हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश बच्चों के साथ युवा वर्ग में फिजिकल फिटनेस के साथ सभी लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैलाना है। साथ ही भाईचारा बनाए रखना भी है। इस बार दिनांक 3 दिसंबर से शुरू हुए मालाड मस्ती के आयोजन को लेकर विधायक असलम शेख ने बताया कि मुंबई की दौड़ – भाग वाली जिंदगी में दिसंबर के प्रत्येक रविवार की सुबह होने वाले ‘मालाड मस्ती’ का क्षेत्र के लोगों को इसका इंतजार रहता है।
लोगों के लिए संडे-डे, फन – डे बन जाता है। ‘मालाड मस्ती’ की खासियत यह है कि युवाओं के अलावा सभी उम्र के महिला और पुरुष इसमें भाग लेने और मस्ती करने आते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com